{"_id":"16f6c5406ce6a7e99b4cf23ea2ce525c","slug":"the-heat-will-stay-on-that-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी उस पर रहेगी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी उस पर रहेगी बिजली गुल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से एनसीआर में लू और बढ़े हुए तापमान का सामना करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान करीब 5 डिग्री बढ़कर 44 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा और उमस के कारण लोगों को 46 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास कराएगा।
विज्ञापन
पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी झेलनी होगी। जून माह में दूसरे सप्ताह में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। दूसरी ओर रविवार को मेंटीनेंस के चलते शहर भर में बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
एनसीआर में पिछले दिनों आई आंधी और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। मई में भयंकर गर्मी का सामना कर रहे गाजियाबाद-एनसीआर के लोगों को जून की शुरुआत में ही गर्मी से राहत मिल गई थी।
विज्ञापन
तापमान में पांच-सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया था। विशेषज्ञों के अनुसार अब रविवार से मौसम में फिर बदलाव होगा। तेज गर्म हवाओं के चलते लोगों को दिनभर पसीना-पसीना होना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार जून में गर्म हवाओं का चलना जारी रहेगा। जून केदूसरे सप्ताह में हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है।
आज करना होगा लंबे पावर कट का सामना
ट्रांसमिशन लाइनों में मेंटेनेंस के चलते महानगर के लोगों को रविवार को लंबे पावर कट का सामना करना होगा। लोनी से मोहननगर की ट्रांसमिशन लाइन और साहिबाबाद-वैशाली ट्रांसमिशन लाइन की सप्लाई सुबह पांच बजे से दोपहर 11 बजे तक बंद रहेगी।
टीएचए के साथ ही पटेलनगर पावर स्टेशन भी बंद रहेगा। बिजली न होने का सीधा असर सुबह पेयजल सप्लाई पर भी पड़ेगा। एक्सईएन ट्रांसमिशन राजेश तोमर ने बताया कि सुबह को ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी।
ऐसे में पांच बजे से काम शुरू कराया जाएगा। यह काम तत्काल कराया जाना जरूरी है। इसमें देरी होने पर यदि किसी दिन कंडक्टर टूट गए तो लंबे पावर कट का सामना करना पड़ेगा।
इन कालोनियों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई...
पटेलनगर और कान्हा उपवन पावर स्टेशनों से जुड़ी कालोनियां - पटेलनगर, लोहियानगर, नंदग्राम, हरवंशनगर, मेरठ रोड और हिंडन विहार क्षेत्र में।
टीएचए की कालोनियों
अर्थला, वैशाली, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहननगर, वसुंधरा, शालीमार एक्सटेंशन, शालीमार गार्डन, सईदनगर, पसौंडा आदि क्षेत्रों में।
इनके अलावा पूरे शहर में लो वोल्टेज और पावर ट्रिपिंग का सामना करना पड़ेगा।