फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The heat tormented us all day, but in the evening, the sky brought relief.

Delhi NCR News: दिन भर गर्मी ने सताया, शाम को आसमान से बरसी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
आज भी बारिश की संभावना, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था लेकिन दोपहर आते ही बादलों ने आसमान को घेर लिया और तेजी हवाएं चलने लगी। शाम होते होते झमाझम बारिश होने लगी जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुुसार बुधवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 45.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड में 25.6, मयूर विहार में 17, रिज में 4.2, आया नगर में 0.7 और राजघाट में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 98 से 53 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा वक्त में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है। वहीं, एक अन्य मध्य असम पर एक्टिव है। मराठवाड़ा पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तकहवा का निम्न दबाव यानी ट्रफ एक्टिव है। एक अन्य ट्रफ मध्य प्रदेश के केंद्रीय भागों से लेकर दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इन वेदर सिस्टम के बीच दिल्ली में 19 सितंबर तक गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव ऐसे वक्त में देखा जा रहा है जब राजस्थान से मानसून विदा होने की ओर है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 20 सितंबर के बाद 23 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed