फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government would bear the cost of dengue, now up to 25 thousand insurance

अब डेंगू का खर्चा उठाएगी सरकार, 25 हजार रुपये तक का बीमा

Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The government would bear the cost of dengue, now up to 25 thousand insurance
- फोटो : file photo

जिले में अब लोगों को डेंगू के इलाज पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने डीएचएफएल कंपनी के साथ मिलकर बच्चों व अन्य लोगों के लिए डेंगू इंश्योरेंस की एक योजना तैयार की है। जिसका शुभारंभ बुधवार को सामान्य अस्पताल से किया गया।

विज्ञापन


इस योजना के तहत गुड़गांव के सरकारी स्कूलों के बच्चों का 25 हजार रुपये तक का डेंगू के इलाज के लिए नि:शुल्क बीमा किया जाएगा। वहीं अन्य लोगों को  प्रीमियम राशि देनी होगी। जिला प्रशासन व डीएचएफएल परामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने इस मुहिम की शुरुआत आज सामान्य अस्पताल से की।
विज्ञापन


जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ व डीएचएफएल परामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ अनूप ने किया। सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जिला में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें स्कूली बच्चों का विशेष रूप से सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के लिए हेल्पलाइन नंबर-0124-2222465 व एंटी फॉगिंग हेल्पलाईन नंबर- 1800-180-1817 की भी शुरूआत की गई है। यह सेवा सुबह 9.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक संचालित होगी।


यदि कोई भी व्यक्ति, समुदाय या आरडब्ल्यूए अपने क्षेत्र में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाना चाहती है तो वह हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अनूप ने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि डेंगू के खिलाफ इस मुहिम से कॉरपोरेट जगत को भी जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed