{"_id":"58486ab69a1e643e28c0f740e410d33a","slug":"the-government-will-take-the-education-of-students-with-disabilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांग छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च अब सरकार उठाएगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व आईईडीएसएस योजना के तहत चाइल्ड विद स्पेशल नीड (सीडब्लूएसएन) के तहत स्पेशल छात्रों को न केवल सत्र के आरंभ में कापी, किताबें और स्टेशनरी मुफ्त दी जाएंगी बल्कि प्रतिमाह उन्हें 200 रुपये सहयोग राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
आरएमएसए से जारी सर्कुलर में गाजियाबाद जनपद में इंटर कालेजों में पढ़ने वाले स्पेशल छात्रों की सूची मंगाई गई है। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि आठवीं तक तो बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मिल जाती है।
विज्ञापन
9वीं से 12वीं कक्षा तक उन्हें फीस जमा करनी होती थी। ऐसे में 9वीं में दाखिले की संख्या में भारी गिरावट आ जाती थी। अक्सर विकलांग छात्रों के माता-पिता उन्हें स्कूल भेजने से कतराते थे।
विज्ञापन
अब ऐसे विकलांग छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। 1 जुलाई से स्कूल खुलने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
स्कूल खुलते ही छात्रों को कॉपी किताबें और स्टेशनरी दी जाएंगी। 10 जुलाई तक स्कूलों द्वारा इनका खाता खुलवाया जाएगा। प्रति माह खाते में दो सौ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस राशि को छात्र अपनी शिक्षा पर खर्च करेगा।