फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government will released 10 thousand auto applications for permits

10 हजार ऑटो परमिट के लिए आवेदन निकालेगी सरकार

Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
The government will released 10 thousand auto applications for permits

घोटाले में फंसे दस हजार ऑटो परमिट जारी करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग फिर से फ्रेश आवेदन मांगेगा। पुराने आवेदनों को विभाग निरस्त करेगा। परिवहन विभाग की ऑटो परमिट जारी करने की नई प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस बार आवेदकों से आवेदन ऑनलाइन मंगाए जा सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। दिल्ली परिवहन विभाग ने आरक्षित कोटे के दस हजार आवेदनों को सामान्य वर्ग में बांटने के लिए आवेदन मंगाए थे।
विज्ञापन


उन आवेदनों पर बीते साल दिसंबर में परमिट बांटने का काम भी शुरू हो गया था। मगर इस दौरान इसमें घोटाले की बात सामने आई कि जो लोग परमिट ले रहे हैं वे बताए पते पर रहते ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट बांटने की नई प्रक्रिया लगभग तय

The government will released 10 thousand auto applications for permits

उनके नाम पर कोई और परमिट ले रहा है। जांच में यह आरोप सही पाए जाने के बाद परमिट बांटने का काम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। पांच महीने बीत जाने के बाद फिर सरकार इसे लेकर सक्रिय नजर आ रही है।

सूत्रों की मानें तो अब कमेटी ने परमिट बांटने की नई प्रक्रिया लगभग तय कर ली है। सब ठीक रहा तो अगले एक महीने में काम शुरू हो जाएगा।

सरकार सभी आवेदनकर्ताओं के नाम भी सार्वजनिक कर सकती है जिससे अगर कोई गलत जानकारी देता है तो आम लोग भी इसकी जानकारी सरकार को दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed