फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government told only four patients died from dengue, not a single death from chikungunya

राजधानी में डेगू से मौत पर सरकार ने दिया जवाब, बताया चिकनगुनिया का भी सच

Thu, 15 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The government told only four patients died from dengue,  not a single death from chikungunya
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने माना कि राजधानी में डेंगू से चार मरीजों की मौत हुई है लेकिन 10 सितंबर के बाद किसी की भी मौत नहीं हुई है। इतना ही नहीं चिकनगुनिया से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। न्यायमूर्ति जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली सरकार ने पेश रिपोर्ट में बताया कि इस साल 10 सितंबर तक डेंगू के 1158 मामले सामने आए हैं, जबकि चिकनगुनिया के 1057 मामले। 
विज्ञापन


अदालत ने रिपोर्ट पर संतुष्टि जताते हुए इस मामले में याची को निर्देश दिया कि वे यदि कोई सुझाव पेश करना चाहते हैं तो 20 सितंबर तक दे सकते हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पेश रिपोर्ट में कहा कि मानसून के बाद एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग शुरू हो जाती है और इस साल भी मानसून के बाद डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर पनपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि सरकार ने इससे निपटने के लिए मार्च से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष ज्यादा बारिश होने के बावजूद डेंगू के मामलों में कमी आई है। 

'बीमारियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं'

The government told only four patients died from dengue,  not a single death from chikungunya
कोर्ट - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के ध्यानार्थ डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट के लिए रेट तय कर दिए गए हैं। डेंगू और चिकनगुनिया के एलिजा टेस्ट के लिए 600 रुपये रेट तय किए गए हैं। 

प्राइवेट लैब के लिए भी यह निर्देश जारी किया गया है कि रेट के हिसाब से ही टेस्ट हो। साथ ही चिकनगुनिया के आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए 1500 रुपये रेट तय किए गए हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि डेंगू की स्थिति का आकलन करने के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है।

इतना ही नहीं सरकार ने दिल्ली के तमाम सरकारी अस्पतालों में फीवर क्लीनिक की शुरुआत की है। सभी 26 सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे फीवर क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। साथ ही तमाम सरकारी डिस्पेंसरियों में सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। 

साथ ही मोहल्ला क्लिनिक में भी इलाज चल रहा है। अस्पतालों को बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में जागरूकता के लिए रेडियो और अखबारों में विज्ञापन दिया जा रहा है साथ ही जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed