फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "The government media advisers, giving you higher than IAS '

'आप सरकार अपने मीडिया सलाहकारों को दे रही IAS से ज्यादा वेतन' 

Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
"The government media advisers, giving you higher than IAS '
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

आरटीआई के हवाले से प्रदेश भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आईएएस अधिकारियों से भी ज्यादा वेतन अपने मीडिया सलाहकारों को दे रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश, प्रवक्ता हरीश खुराना व मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली सरकार नियुक्तियों के नाम पर लूट का खेल चला रही है। 
विज्ञापन


यह विडंबना है कि दिल्ली सरकार के सचिव राजेंद्र कुमार की तनख्वाह तो 79,000 रुपये है पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा की तनख्वाह 1,15,881 रुपये और पर्यटन से जुड़े सलाहकार की 1,50,000 हजार रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘नियुक्तियों के नाम पर चल रहा लूट का खेल’

"The government media advisers, giving you higher than IAS '
केजरीवाल
उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की तनख्वाह 85,000 रुपये है। इसी तरह कानून मंत्री के मीडिया सलाहकार को 60,000 रुपये मिलते हैं। 

पत्रकारों के समक्ष लगभग 52 नियुक्तियों की विस्तृत जानकारी उन्होंने जारी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि निजी सचिव पद पर होने वाली ऐसी नियुक्तियों में वेतन सभी को एकसमान मिलता है।

लेकिन इसमें भी आप सरकार ने धांधली की है। हरीश खुराना ने कहा कि आरटीआई से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार में कंट्रैक्ट के आधार पर नौकरियों दी गई हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यताओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed