सरकार ने तैयार की डेंगू से लड़ने की योजना, मशीनों का भी किया इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू-चिकनगुनिया को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी की हर गली में बेहतर तरीके से फॉगिंग करवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर विधानसभा में औसतन करीब नौ फॉगिंग मशीनें सरकार उपलब्ध कराएगी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने तत्काल 100 मशीनों की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि अगले एक महीने में इस तरह की मशीन बढ़कर 600 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था प्राथमिक स्तर पर बेहद जरूरी है।
एक माह में हर गली में फॉंगिंग : दिल्ली सरकार
राजधानी की गलियों में फॉगिंग समय पर हो जाती है तो अक्तूबर-नवंबर तक डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप दूर हो जाएगा।
उन्होंने एमसीडी पर भी निशाना साधा, कहा कि फॉगिंग की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय पर थी, लेकिन उन्होंने समय पर कुछ नहीं किया, लेकिन अब उन्हें दोष देने से विशेष फायदा नहीं है।
हम मिलकर पूरी दिल्ली में फॉगिंग करवाएंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने छोटी व बड़ी दोनों तरह के मशीनों से फॉगिंग करने का निर्णय लिया है। हमारी कोशिश है कि जरूरत के आधार पर तत्काल फॉगिंग करवा दी जाए।