फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp criticised aap government

'बिजली और पानी की घोषणा सिर्फ बाजीगरी'

Thu, 26 Feb 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Feb 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
bjp criticised aap government

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार द्वारा बिजली और पानी पर की गई घोषणाओं को जनता के साथ एक बाजीगरी बताया है। भाजपा ने मांग की है कि दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं को आधे दाम पर बिजली मिलनी चाहिए। तर्क दिया है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान यह नहीं कहा था कि वे केवल 400 यूनिट तक ही राहत देंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि हर परिवार को पहला 20 हजार लीटर पानी निशुल्क मिलना चाहिए। जिसके पास पानी का मीटर नहीं है उन्हें भी इसका फायदा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली की जनता को बिजली के दाम आधे करने व सभी परिवारों को 700 लीटर पानी प्रतिदिन मुफ्त देने का वायदा करती थी। लेकिन यह वादा धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी ने आप पर बोला हमला

bjp criticised aap government

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि कुछ सीमित परिवारों को छोड़ बाकी सारी दिल्ली अपने को ठगा सा महससूसू कर रही है। पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री ने जब दिल्ली के लिये बजट संसद में प्रस्तुत किया था तब उसमें सभी वर्गों के उपभोक्ताओं के लिए पहली 200 यूनिट पर 1.20 रुपये प्रति यूनिट और उससे अधिक पर 80 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी दी गई थी।

भाजपा के दोनों नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी बिजली कंपनियों के जांच की बात छोड़कर अब सब्सिडी देकर फायदा पहुंचाने में लग गई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत लोगों के पास ही पानी के मीटर का कनेक्शन है।

दिल्ली जल बोर्ड के भ्रष्टाचार के चलते मीटर भी बंद पड़े है। ऐसी स्थिति में औसत आधार पर भारी बिल आता है। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि यहां किसी के पास व्यक्तिगत मीटर नहीं होता है। पानी के बंटवारे पर भी विवाद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed