फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The game-playing children lost their lives in the TV serial stunts.

बच्चे ने खेल-खेल में टीवी सीरियल स्टंट करते गंवाई जान

Sat, 07 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
The game-playing children lost their lives in the TV serial stunts.

खजूरी खास इलाके में खेल-खेल में फंदा लगने से मासूम की जान चली गई। बच्चे की शिनाख्त अमन (10) के रूप में हुई है। कुछ रिश्तेदारों का कहना है कि टीवी सीरियल देखकर अमन ने मां से फांसी लगाने को लेकर कुछ सवाल किए थे जिस पर मां ने उसे डांट दिया था।

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए मासूम ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अमन का शव परिजनों को सौंप दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमन परिवार के साथ गली नंबर-2, चंदू नगर, करावल नगर रोड पर रहता था। इसके परिवार में मां राजदा, दो भाई समद व शाकिर और तीन बहनें हैं।

टीवी देखने के बाद मां से पूछा था सवाल

The game-playing children lost their lives in the TV serial stunts.

अमन पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल से आने के बाद टीवी देख रहा था। इसके बाद वह छत पर चला गया।

कुछ देर बाद जब उसका भाई छत पर गया तो उसने अमन को टायलेट व बाथरूम के बीच लगे बांस पर फंदे के सहारे लटके देखा। फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमन के रिश्तेदार उस्मान ने बताया कि बच्चा स्टंट कर रहा था। इसी दौरान उसने बांस पर फंदा डाला और फंदे से उसका दम घुट गया। वहीं एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि वह अपनी मां से फांसी लगाने के बारे में पूछ रहा था।

मां ने उसे डांट दिया था। अपने सवालों का जवाब ढूंढने के लिए शायद उसने फांसी लगाने का प्रयास करा और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed