फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fraudster took rupees from girl bank account on pretext of making online payment to book the room

Cyber Crime: ऋषिकेश के आश्रम में कमरा बुक कराने की कोशिश पड़ी महंगी, जालसाज ने युवती के बैंक खाते से निकाले रुपये

Mon, 27 Jun 2022 03:42 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Jun 2022 03:42 AM IST
सार

उत्तम नगर की रहने वाली निशा रानी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता के मुताबिक ऋषिकेश के एक आश्रम में कमरा बुक कराने झांसा देकर ठग ने उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The fraudster took rupees from girl bank account on pretext of making online payment to book the room
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

गूगल पर ऋषिकेश के एक आश्रम का नंबर लेकर कमरा बुक करने के लिए संपर्क करना एक युवती को भारी पड़ गया। दो हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहकर जालसाज ने युवती के बैंक खाते में सेंध लगा दी और बैंक खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तम नगर की रहने वाली निशा रानी ने बताया कि उसे परिवार समेत ऋषिकेश जाना था। वह 17 जून को गूगल पर ऋषिकेश के आश्रमों की जानकारी हासिल कर रही थी। सर्च के दौरान उसे वनप्रस्थ आश्रम की जानकारी मिली। आश्रम में कमरा बुक करने के लिए उसने चैट पर बात की। चैट करने के दौरान उसे एक मोबाइल नंबर दिया गया। फोन शास्त्री नामक व्यक्ति ने उठाया। उसने कहा कि दो कमरा बुक करने के लिए अभी ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। इसके बाद एक बार कोड भेजा।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसके जरिए दो हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद उसी नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने बताया कि वह एक कोड 49856 भेज रहा है, जिसे वह पेटीएम खोलकर उसपर डालकर पे पर क्लिक कर दें। पीड़िता के ऐसा करने पर उसके बैंक खाते से 49856 रुपये निकल गए। पैसे कट जाने की बात कहने पर आरोपी ने कहा कि वह इस बार कोड स्केनर भेज रहा है, जिसे स्केन करने पर उसके पैसे वापस आ जाएंगे। ऐसे करने पर उसके खाते से 20 हजार रुपये और निकल गए। शिकायत करने पर आरोपी ने एक बार फिर कोड भेजा, इसे लिंक करते ही बैंक खाते से 30 हजार रुपये और निकल गए। लगातार पैसे निकलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed