फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The forum opened with Nitish government, Kejriwal raw truth.

'जो गलती दिल्ली में की वही बिहार में कर रहे हैं मोदी'

Fri, 28 Aug 2015 03:09 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
The forum opened with Nitish government, Kejriwal raw truth.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पटना में आयोजित पब्लिक डिलीवरी सिस्टम के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के मंच से केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


केजरीवाल ने जहां एक ओर दिल्ली सरकार की नीतियों और योजनाओं को गिनाते हुए अपनी सरकार का बखान किया तो वहीं केंद्र सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की।

सीएम के मुताबिक नीतीश कुमार से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। नीतीश सुशासन के सीएम है और उनके सुशासन की गूंज दिल्ली तक पहुंच रही है।

अपनी सरकार की खूबियां गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने उन पर भरोसा किया है। वे उस भरोसे और सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

'जनता समस्या का समाधान बताती है'

The forum opened with Nitish government, Kejriwal raw truth.

दिल्ली में बिजली में बड़ा भ्रष्टाचार था, गरीब लोगों को 20-20 हजार के बिल भेज दिए जाते थे। लेकिन उनकी सरकार ने 1 महीने में बिजली के दाम आधे कर दिए।

केजरीवाल के मुताबिक पानी की दिक्कतों को भी उनकी सरकार ने दूर किया। वहीं मोहल्ला सभा के जरिए 50 लाख रुपए जनता के कहने पर दिए। जनता हर समस्या का समाधान बताती है। मोहल्ला सभा के अच्छे नतीजे आ रहे हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आज दिल्ली में चुनाव होंगे तो 70 में से 70 सीटें उन्हें मिलेगी। उनके फोन में दिल्ली का घोषणापत्र है जिसे वे रोजाना देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी काले धन की चवन्नी तक नहीं लाए'

The forum opened with Nitish government, Kejriwal raw truth.

अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड नीतीश के मंच से देने के बाद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार Null And void की सरकार बन गई है।

केजरीवाल के मुताबिक केंद्र सरकार दिल्ली की सरकार को परेशान कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार को कम करने पर शाबासी भी नहीं दी। इसके बजाय तंग करने के लिए एक अफसर भेज दिया। दिल्ली में उनकी गुंडागर्दी चल रही है।

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूके और बोले कि मोदी काला धन लाना नहीं चाहते अब योगा के नाम पर वोट चाहते हैं। काले धन के तौर पर चवन्नी भी नहीं आई। उन्हें उनके अफसर दोस्त बताते हैं कि कुछ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

'जो दिल्ली में गलती की वही बिहार में कर रहे हैं'

The forum opened with Nitish government, Kejriwal raw truth.

वहीं 100 करोड़ केवल स्वच्छ भारत के प्रचार में खर्च कर दिए और एक गली भी साफ नहीं कराई। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की छवि किसान और गरीब विरोधी बन गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी जी ने जो गलती दिल्ली में की, वही बिहार में कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के डीएनए को चैलेंज किया है।

मुझे भी दिल्ली के चुनावों में नक्सली और उपद्रवी गोत्र का बताया गया था। बड़े-बड़े विज्ञापन भी छपवाए थे लेकिन दिल्ली की जनता ने जवाब दिया। ऐसे ही उन्हें विश्वास है कि बिहार की जनता भी जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed