{"_id":"72b26fc3ce56f3784fa99c3beb21190e","slug":"the-fog-attacks-on-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर के आगे कुछ भी नहीं दिखेगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर के आगे कुछ भी नहीं दिखेगा!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Jan 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में जहां भारी हिमपात हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर भारत का मौसम बिगाड़ दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से बादल छा गए और बर्फीली हवाओं ने शहर का पारा गिरा दिया।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों तक पारा लुढ़केगा और साथ ही सुबह और देर शाम घना कोहरा परेशान करेगा।
शनिवार को भोर में घना कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर तक जाने का अनुमान है। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलेगी।
यदि आप हाइवे से लंबी यात्रा के मूड में हों तो वाहन स्वामी अपनी गाड़ियों की फॉग लाइट दुरुस्त करा लें और मौसम का हाल जान लें। या फिर ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हों तो जाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जान लें।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं कड़ाके की सर्दी लाएंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को तापमान में कमी आई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।