फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first CM of Delhi was born in Kenya

शख्सियत : केन्या में पैदा हुए थे दिल्ली के पहले सीएम, इत्तेफाकन बन थे मुख्यमंत्री

Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
The first CM of Delhi was born in Kenya
चौधरी ब्रह्म प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा का चुनाव अक्तूबर 1951 में हुआ। परिणाम आने पर कांग्रेस विधायकों ने तत्कालीन वरिष्ठ नेता लाला देशबंधु गुप्ता को अपना नेता चुना, लेकिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक हादसे में उनका निधन हो गया। इसके बाद चौधरी ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनाया गया। अपने समकालीनों में कनिष्ठ होने के बावजूद वह फरवरी 1955 तक मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन

उस समय जनसंघ से जुड़े धर्मवीर शर्मा ने बताया कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पसंद थे। वह अपनी जुबान के पक्के थे। आम लोगों के साथ वह बसों में सफर किया करते थे और रास्ते पर चलते-चलते ही लोगों शिकायतों का निपटारा करवा देते थे। दिलचस्प यह कि बाद में वह चार बार दिल्ली से सांसद रहे, लेकिन उन्होंने अपने रहन-सहन में कोई बदलाव नहीं किया। चौधरी ब्रह्म प्रकाश की शार्गिदी में दिल्ली के कांग्रेस नेताओं की पूरी पौध तैयार हुई। कांग्रेस के एचके एल भगत, जगदीश टाइटलर, ब्रज मोहन, सज्जन कुमार और रामबाबू शर्मा जैसे कई नेताओं को उनका पिता तुल्य अभिभावकत्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का नैरोबी की तर्ज पर करना चाहते थे विकास

अपने कार्यकाल में चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने दिल्ली के विकास की नींव रखी। सहकारिता कमेटियों का गठन किया। केन्या से लगाव की वजह से वह दिल्ली शहर का विकास नैरोबी शहर की तर्ज पर करना चाहते थे। असल में उनका जन्म केन्या में हुआ था। 16 साल की उम्र में वह माता-पिता संग दिल्ली आए थे। उनके जीवन में केन्या के परिवेश का काफी प्रभाव रहा। 
विज्ञापन

कांग्रेस से तोड़ लिया था नाता

चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1980 के दशक में लोकदल से जुड़े। केंद्र की तत्कालीन चौधरी चरण सिंह की सरकार में वह केंद्रीय खाद्य, कृषि, सिंचाई और सहकारिता मंत्री भी रहे। 1993 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed