फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first camp will be at Agra mobile passport.

आगरा में लगेगा पहला मोबाइल पासपोर्ट कैंप

Tue, 14 Oct 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
The first camp will be at Agra mobile passport.

दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले पासपोर्ट आवेदकों को गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय ने दिवाली से पहले ही बड़ी राहत दी है। अपने आवेदकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट विभाग अब आगरा में मोबाइल वैन की शुरूआत करने जा रहा है।

विज्ञापन


18 अक्तूबर को कैंप लगाने की तैयारी है। मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन के साथ ही बायोमीट्रिक और फीस संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।

गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस से पश्चिमी यूपी के 13 जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, हाथरस, बुलंदशहर और हापुड़ के आवेदकों के भी पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन


अभी तक ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों को बायोमैट्रिक औपचारिकता के लिए साहिबाबाद स्थित पीएसके की दौड़ लगानी पड़ी थी।

आवेदकों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए विभाग ने अब मोबाइल कैंप लगाए जाने की योजना तैयार की है। योजना की शुरुआत 18 अक्तूबर को आगरा से की जाएगी। इसके बाद कैंप अलीगढ़ में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed