फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fire broke out on the third and fourth floors of the building, with no casualties.

Delhi NCR News: इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
-मॉडल टाउन के गुजरांवाला टाउन के पास हुई घटना, दमकल की दस गाड़ियों ने आग को नियंत्रित किया, आग बुझाने का काम जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मॉडल टाउन के गुजरांवाला इलाके में शनिवार की शाम एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग तेजी से फैली और चौथी मंजिल से होते हुए छत पर पहुंच गई। छत पर रखे सामानों की वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। देर रात तक हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मौके पर दमकल और पुलिस टीम मौजूद है। पुलिस के अनुसार उन्होंने तीसरी मंजिल से एक बुजुर्ग महिला और एक डॉगी को रेस्क्यू किया है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.35 बजे दमकल विभाग को गुजरांवाला टाउन इलाके में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने देखा कि तीसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रही हैं और आग चौथी मंजिल में फैल गई है। दमकल कर्मियों को पता चला कि आग लगते ही इमारत में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि रात 8.30 बजे तक आग को नियंत्रित कर लिया गया है। आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक की जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed