{"_id":"5df00ae28ebc3e878e381a46","slug":"the-finger-has-not-been-raised-even-on-the-lower-staff-of-departments-in-delhi-anaj-mandi-fire-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी अग्निकांडः जिम्मेदार विभागों के निचले कर्मी तक पर नहीं उठी है अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी अग्निकांडः जिम्मेदार विभागों के निचले कर्मी तक पर नहीं उठी है अंगुली
Wed, 11 Dec 2019 02:50 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 दर्दनाक मौतों के बाद बेशक केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार एक-दूसरे को आधिकारिक तौर पर बता रही हैं कि हादसे का जिम्मेदार कौन है? लेकिन 72 घंटे बाद भी अधिकारी तो क्या, किसी निचले स्तर के कर्मचारी तक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
यहां तक कि किसी कर्मचारी को इधर से उधर भी नहीं किया गया है। लोगों के गुस्से से पैदा दबाव को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने फौरी तौर पर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार भर किया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसे 7 दिन में जवाबदेही तय करनी है। कमेटी ने साक्ष्य जुटाने के मकसद से अभी एक पब्लिक नोटिस निकाला है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि जिसके पास हादसे के बारे में कोई जानकारी है, वह कमेटी को दे। वहीं, उत्तरी एमसीडी ने भी सोमवार को एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच कमेटी बैठा दी है। इसे शुक्रवार तक रिपोर्ट देनी है।
दूसरी तरफ हादसे के बाद सियासत भी चरम पर है। चुनाव की दहलीज पर खड़ी दिल्ली के तीनों प्रमुख दल इस मामले में एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करनेके लिए रस्साकशी कर रहे हैं।
भाजपा व आप की कोशिश अपना दामन साफ दिखाने की है। इस सबके बीच दिल्ली की करीब एक लाख छोटी-बड़ी फैक्टरियां खतरनाक हालात में अपनी पुरानी रवानगी से चल रही हैं।
केंद्र ने पहचाने ये विभाग
- श्रम विभाग
- फायर विभाग
- प्रदूषण विभाग
- बिजली विभाग
दिल्ली सरकार ने इन पर उठाई अंगुली
- नॉर्थ एमसीडी का इंजीनियरिंग विभाग
- नॉर्थ एमसीडी का लाइसेंसिंग विभाग