{"_id":"6565cdd2332a0776866a986bb45ecfc9","slug":"the-final-farewell-to-martyr-tears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी शहीद को अंतिम विदाई
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद संजीव कुमार का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 7.30 पर ढिंडार गांव पहुंचा। इसके साथ ही पूरा गांव वंदे मातरम, शहीद संजीव कुमार अमर रहें, के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
गत दो अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में म्यांमार बॉर्डर पर शहीद हुए संजीव की अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनैतिक, समाजिक और अधिकारियों समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। आर्मी फील्ड रजीमेंट मेरठ के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
शहीद संजीव कुमार का पार्थिव शरीर देखते ही मां राजकली देवी, पत्नी नीलम और पिता मास्टर जगपाल पर मानों पहाड़ टूट पड़ा हो। वहीं, पिता का शव देख बेटे तुषार व बेटी तनु को सदमा लग गया।
विज्ञापन
करीब 9:30 बजे शहीद संजीव कुमार की अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेना के जवान शव लेकर गांव के बाहर स्थित श्मशान पहुंचे। बाबूगढ़ छावनी के एडम कमांडेंट ले. कर्नल आरके हुड्डा, रिशालदार हरेंद्र सिंह व अन्य जवानों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किए। वहीं, आर्मी फील्ड रेजीमेंट मेरठ के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
डीएम विमल कुमार शर्मा, एसएसपी धर्मेद्र सिंह, एसडीएम यशु रुस्तगी और सीडीओ ने शहीद श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे तुषार ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व भाजपा यूपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में रावली रोड पर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल रहे लोग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद सत्यपाल सिंह, रालोद प्रमुख अजित सिंह, सांसद केसी त्यागी, विधायक सुदेश शर्मा, विधायक वहाब चौधरी, एमएलसी आशु मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अजीतपाल त्यागी, सुधन रावत, आशु वर्मा, अरविंद भारतीय, ज्ञानेंद्र सिंहल, संजीव त्यागी, कृष्णवीर सिरोही, सुनील शर्मा, राजा वर्मा, जितेंद्र सिंह, ब्रजपाल तेवतिया, राजीव चौहान, दिनेश चौधरी, अमरदत्त शर्मा, विवेक गर्ग, सतेंद्र चौधरी, अजयवीर सिंह एडवोकेट, संजय नंगला, अमित त्यागी सरना, मनवीर सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अजय प्रमुख, संजीव चौधरी, अय्युब अली, रामअवतार त्यागी, चौधरी राज सिंह शामिल रहे।
खुनसा गांव के पास हुआ था हमला
सिग्नल कोर राजपूत रेजीमेंट के नायब सूबेदार संदीप कुमार ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के जनपद खुनसा के टूपी विलेज के पास घात लगाए बैठे एनएससीएम नगालैंड संगठन के आतंकियों ने सैन्य वाहन पर पेट्रोलिंग के दौरान हमला किया था। जिसमें संजीव कुमार समेत तीन जवान शहीद हुए। यह जगह खुनसा से 10 किमी. की दूरी पर है। संदीप ने बताया कि नार्थ ईस्ट में पहला यह आतंकी हमला हुआ है।
मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिया ज्ञापन
ढिंडार गांव के ग्रामीणों ने शहीद संजीव कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शहीद संजीव कुमार के परिवार को प्रदेश सरकार एक करोड़ की सहायता राशि दे। साथ ही परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, पत्नी नीलम के नाम पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी दिया जाए। खिमावती ढिंडार पुल पर शहीद की प्रतिमा और केंद्र व प्रदेश सरकार से नियमानुसार जो सहायता मिलती हो दिलाया जाए।
मंत्री जी नहीं गए शहीद के घर
शहीद संजीव कुमार की अंतिम यात्रा में रविवार को जहां सभी राजनैतिक दल के नेता शामिल हुए। वहीं, जनपद में होने के बावजूद भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहीद संजीव कुमार के घर परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचे। वह ढिंडार गांव से मात्र 12 किमी. की दूरी पर मोरटा में एक कार्यक्रम में भाग लेने मुरादनगर आए थे।