फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The father said, do not get upset after Cat Nina.

पिता बोले-कैट पास नहीं कर पाने के बाद से परेशान है नीना

Thu, 04 Feb 2016 01:01 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
The father said, do not get upset after Cat Nina.
नीना रावल एक वर्ष से मानसिक तौर पर बीमार चल रही है। यह कहना है नीना के पिता अशोक रावल का। उन्होंने बताया कि कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) पास नहीं कर पाने के बाद से वह परेशान है।
विज्ञापन


गुंडों द्वारा नीना की मार्कशीट फाड़ने की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि बेटी ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में पता नहीं है। फिलहाल वह उसे लेने दिल्ली रवाना जा रहे हैं।
विज्ञापन


झंडापुर निवासी नीना रावल के पिता अशोक रावल ने बताया कि बेटी ने दो वर्ष पहले नोएडा के एक कॉलेज से बीबीए किया था।

इसके बाद वह कैट की तैयारी कर रही थी लेकिन कैट क्वालिफाई नहीं होने के बाद से वह परेशान रहने लगी। करीब एक वर्ष से वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ दिया था कॉलेज
पिता ने बताया कि पिछले साल उन्होंने नीना का दाखिला पीजीडीएम में नोएडा के एक कॉलेज में करवा दिया था। मगर उसने कुछ समय बाद ही कॉलेज जाना छोड़ दिया। मानसिक बीमार होने के चलते ही उसने कॉलेज छोड़ा था।


पड़ोसी बोले, शांत स्वभाव की है नीना

घटना का पता लगते ही नीना के घर आसपास के लोग पहुंचने लगे। लोगों ने बताया कि नीना शांत स्वाभाव की है। हालांकि कुछ समय पहले से वह बीमार रहती है। 

घर पर नोएडा जाने की बात कही थी
साहिबाबाद। नीना के छोटे भाई अतुल रावल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह बहन को वसुंधरा रेड लाइट छोड़कर आया था। नीना ने घर पर बताया कि वह नोएडा स्थित कॉलेज से कुछ डॉक्युमेंट्स लेने जा रही है।

वह दिल्ली कैसे पहुंची इसकी जानकारी नहीं है। पिता ने बताया कि वह बेटी को लेने के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहे हैं।

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई है। नीना के घर में उनके पिता, तीन छोटे भाई और उनकी मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed