फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The farmers made it clear that there is no middle path

किसानों ने किया साफ ...बीच के रास्ते से नहीं बनेगी बात, टिकैत ने कहा- सरकार को नहीं चिंता

Fri, 11 Dec 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
The farmers made it clear that there is no middle path
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

गाजीपुर बार्डर पर पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि बीच के रास्ते से कोई बात नहीं होगी। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेगी तब तक ऐसे ही धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि सरकार यदि किसानों को विश्वास में लेकर कानून बनाती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। 

विज्ञापन


14 दिसंबर को उत्तर-प्रदेश के हर जिले में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का नाम लेकर सरकार व्यापारी घरानों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। बार-बार बातचीत फेल होना सरकार की मंशा को जाहिर करता है। टिकैत ने कहा किसान ठंड में सड़कों पर पड़ा है। यदि सरकार को किसानों की चिंता होती तो शायद अब तक कृषि कानून वापस ले लिये गए होते।
विज्ञापन


गाजीपुर बार्डर पर आम दिनों की तरह किसान धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। एनएच-9 बने मंच पर बारी-बारी से किसान अपने-अपने विचार रख रहे थे। पुल पर ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लंगर चल रहा था। इसके अलावा शामली से आए कुछ सिख किसानों ने अपने अलग-अलग लंगर लगाए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से आए किसान चौधरी श्याम ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार जितनी देर कर रही है, उसे उतना ही नुकसान हो रहा है। सरकार आम लोगों से अपना विश्वास खोती जा रही है। यह किसी धर्म या जाति का मामला नहीं है, बल्कि किसानों को जिंदा रखने का मामला है। सरकार के कानूनों से किसान खत्म हो जाएंगे। मुजफ्फरनगर से आए किसान चुन्नीलाल ने बताया कि कई ट्रैक्टर दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। धीरे-धीरे किसानों की बार्डर पर संख्या बढ़ रही है। सरकार नहीं मानी तो दिल्ली में जबरन कूच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed