फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the eye of the rule on ankit murder case

अंकित हत्याकांड: DIG ने ली अफसरों की खबर

Wed, 22 Apr 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Apr 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
the eye of the rule on ankit murder case

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित हत्या मामले में शनिवार को आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा के दौरे के बाद सोमवार शाम डीआईजी मेरठ रमित शर्मा ने नोएडा में डेरा डाला। उन्होंने जांच से जुड़े सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इस दौरान आईजी व डीआईजी ने उनकी जमकर क्लास भी ली।

विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। माना जा रहा है कि हत्याकांड पर शासन की पूरी नजर है और प्रत्येक जांच बिंदु पर पल-पल की मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है। पुलिस पर काफी दबाव है जिससे सरेशाम हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े सात से रात नौ बजे तक डीआईजी मेरठ रमित शर्मा ने जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की बैठक ली।

ढेर सारी टीमों का गठन, आईजी जोन, डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी, क्राइम ब्रांच व अन्य थानों की टीमों के लगे होने के बाद भी जांच शून्य पर अटकी हुई है। अधिकारी यहां डेरा डाल रहे हैं, जांच पड़ताल की खानापूर्ति की जा रही है मगर किसी ठोस निर्णय पर पुलिस नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली-एनसीआर के बाद मेरठ की सभी सफेद होंडा एकॉर्ड कारों पर पुलिस की नजर है। पुलिस की एक टीम को मंगलवार को मेरठ रवाना किया गया जहां पुलिस मेरठ की एकॉर्ड कार के मालिकों व उसके चालकों का वेरिफिकेशन कर रही है।

डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 2006 के बाद से अब तक जितनी होंडा एकॉर्ड मेरठ में पंजीकृत हुई हैं उनमें से 11 सफेद होंडा एकॉर्ड कारों की जांच की जा रही है। अब तक दिल्ली-एनसीआर में कुल 72 कारों की जांच की जा चुकी है।


वहीं, राजकुमार मिश्र ने बताया कि दो टीमें मेरठ व डासना जेल पर भी नजर रखे हुए है। वहां पर जांच पड़ताल की जा रही है और अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दो दिन पूर्व एक टीम ने लुक्सर जेल में भी जांच पड़ताल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed