फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The evidence against the police, their role was not right in Bisahdha

दादरी कांड की मैजिस्ट्रेट जांच में संदेह में घिरी पुलिस

Thu, 15 Oct 2015 06:37 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
The evidence against the police, their role was not right in Bisahdha

बिसाहड़ा में 28 सितंबर को इकलाख की हत्या के दूसरे एनटीपीसी पुलिस चौकी पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में हुए संघर्ष के मामले में शुरू हुई मजिस्ट्रेट जांच में कई लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


इसमें पुलिस के खिलाफ कुछ साक्ष्य सामने आए हैं। बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या में दस युवकों के साथ करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ जारचा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज लोगों ने एनटीपीसी पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज हुई थी। वहीं फायरिंग होने पर राहुल यादव की गोली लगी थी। इसमें लोगों का कहना था कि राहुल को पुलिस की गोली लगी है जबकि पुलिस ने गोली चलाने से ही इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो बढ़ेगा बयान का समय

The evidence against the police, their role was not right in Bisahdha

उग्र भीड़ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश यादव को सौंपी गई थी।

उन्होंने लोगों को 15 अक्तूबर तक अपना बयान देने का समय दिया था। अपर जिलाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मामले में कई साक्ष्य सामने आए हैं।

ऊंचा अमीर पुर के प्रधान समेत कई लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो बयान लेने के समय को बढ़ाया जाएगा क्योंकि इस मामले में पुलिस की भूमिका सहीं नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed