{"_id":"6a64c2b576768d847b096a47","slug":"the-entrance-to-laser-valley-park-will-be-grand-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-95683-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लेजर वैली पार्क का प्रवेश द्वार होगा भव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लेजर वैली पार्क का प्रवेश द्वार होगा भव्य
विज्ञापन
- जीएमडीए खराब हो चुके गेट का करेगा पुनर्निर्माण, पार्क की सुंदरता और सुरक्षा दोनों होंगी बेहतर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लेजर वैली पार्क (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) का प्रवेश द्वार जल्द नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पार्क के खराब हो चुके मुख्य गेट का पुनर्निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार मौजूदा प्रवेश द्वार काफी पुराना होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है। ऐसे में सुरक्षा और रखरखाव की दृष्टि से भी नया गेट बनाना आवश्यक हो गया है। दूसरा अब पार्क में महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापित की गई है। ऐसे में अब इसी अनुसार गेट को भी आकर्षक बनाने की योजना है। नए प्रवेश द्वार को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गेट के पुनर्निर्माण के बाद पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर प्रवेश सुविधा मिलेगी।