फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The engineering student of intoxication revealed stunt death

कार पेड़ और दीवार पर चढ़ाकर ऐसी दिखाई कि स्टंट का उतर गया नशा

Tue, 21 Feb 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Feb 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
The engineering student of intoxication revealed stunt death
स्टंट करने में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-29 में रविवार रात 1.30 बजे पोलो कार से स्टंट कर रहे इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। युवक की कार पहले दो छोटे पेड़ से टकराई, इसके बाद दीवार पर जा चढ़ी।

विज्ञापन


दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र शुभम (24) निवासी सेक्टर-37 था और ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा था। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस भी ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शिर्यों से पूछताछ में उन्हें पता चला कि शुभम कार पीछे करता था और तेज रफ्तार करके अचानक ब्रेक लगाता था। जिससे कार ब्रेक की आवाज करते हुए पीछे से तेजी से घूम जाती थी। इस तरह दो बार किया। तीसरी बार में उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले दो छोटे-छोटे पेड़ से टकराई। इसके बाद सड़क के किनार दीवार को तोड़ती हूई दीवार पर चढ़ गई। घटना में शुभम का सिर फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर फटने से हुई मौत, एयरबैग खुला, फिर भी जान नहीं बची

The engineering student of intoxication revealed stunt death
स्टंट करने में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
कार का शोर व टक्कर होने से लोग वहां पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शुभम का सिर फट चुका था।

शरीर से बहुत खून निकल रहा था। पुलिस ने किसी तरह से शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया।

पोलो कार में एयर बैग लगा हुआ था। घटना के समय एयरबैग भी खुला था। लेकिन दाहिनी तरफ कार में दीवार की जोरदार टक्कर होने के कारण शुभम का सिर फट गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। यदि कार सामने पेड़ में टकराई होती तो एयर बैग की वजह से शुभम की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed