फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Engineer suffered with attackers, lost life after saving brother and servant.

भाई व नौकर को बचाने के बाद गंवा दी जान

Mon, 31 Aug 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 31 Aug 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
The Engineer suffered with attackers, lost life after saving brother and servant.

शहर में सरेआम सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेक्टर-24 थाना अंतर्गत एनटीपीसी से 50 मीटर पहले लाल बत्ती पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने रोहतक के सब-इंस्पेक्टर रणधीर सांगवान के कार सवार दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस इस घटना को लूटपाट का विरोध करने से जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहतक पुलिस लाइन में तैनात सब-इंस्पेक्टर रणधीर सांगवान का बड़ा बेटा सचिन (30) नोएडा स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर किया था विंडो खोलने का इशारा

The Engineer suffered with attackers, lost life after saving brother and servant.

सचिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी में रहता था। रविवार को सचिन अपने छोटे भाई तरुण (28) और नौकर मोहन (20) के साथ रोहतक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट अपनी कार से जा रहा था।

सेक्टर-24 इलाके स्थित एनटीपीसी से 50 मीटर की दूरी पर लाल बत्ती पर सचिन ने कार रोक ली। कार सचिन चला रहा था, साइड की सीट पर तरुण बैठा था और नौकर मोहन पीछे बैठा हुआ था।

कार रुकते ही बगल में एक बाइक रुकी और बाइक पर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर पहले सचिन से कार की विंडो को खोलने का इशारा किया।

गोली लगने के बाद भी सचिन चलाता रहा गाड़ी

The Engineer suffered with attackers, lost life after saving brother and servant.

सचिन ने विंडो नहीं खोली तो बदमाश बाइक से नीचे उतरा और उसने साइड से गोली चला दी जो सचिन के हाथ में लगी। उसके बाद बदमाश ने दो फायरिंग सामने से की जिसमें एक गोली सचिन के सीने में लगी और दूसरी तरुण के हाथ में लगी।

सचिन ने हिम्मत नहीं हारी और उसने फौरन कार बढ़ा ली। कार बढ़ते ही दूसरे बदमाश ने पीछे से कार पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बदमाश ने सचिन के गले से सोने की चेन लूटने के लिए टूटे हुए शीशे के अंदर हाथ डालने का प्रयास किया मगर तब तक सचिन ने कार आगे बढ़ा दी जिससे पीछे से गोली दूसरे बदमाश ने चलाई थी।

इस दौरान नौकर मोहन काफी डर गया था। गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर वाहनों की चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाईडी शर्मा और कुछ कांस्टेबल दौड़ कर आए और उन्होंने सचिन और तरुण को फौरन पास के प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया।

लूटपाट के इरादे से चलाई थी गोली!

The Engineer suffered with attackers, lost life after saving brother and servant.

वहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और तरुण को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना सचिन के पिता रणधीर सांगवान को दे दी गई है।

प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला लूटपाट से जुड़ा लग रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की, और लूटपाट के विरोध में उन्होंने गोलियां चला दी।

नौकर मोहन ने बताया कि सेक्टर 21-25 चौक के पास लघुशंका करने के लिए सचिन ने कार रोकी थी। मोहन के इस बयान के बाद से एसपी सिटी दिनेश यादव को भी अंदेशा है कि बदमाश वहीं से सचिन के पीछे लग गए होंगे।

सचिन ने गले में मोटी सोने की चेन पहनी हुई थी। सोने की चेन व नगदी आदि लूटपाट करने के लिए उन्होंने गोलियां बरसाई । हालांकि पूरी घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed