{"_id":"a7b014367a6a6005e7da90b0038dfe0e","slug":"the-elephant-raging-on-the-rajpath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी हथिनी के बिना नहीं रह पाता है ये हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी हथिनी के बिना नहीं रह पाता है ये हाथी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
हथिनी से अलग करने से नाराज हाथी ने शुक्रवार दोपहर राजघाट के पास जमकर उत्पात मचाया। उसने एक दीवार तोड़ दी और सड़क की रेलिंग और साइन बोर्ड उखाड़ डाला।
विज्ञापन
गजराज ने अपने ऊपर बैठे महावत को भी पटक दिया। उसे काबू करने के लिए 50 पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद हथिनी के पहुंचने पर हाथी शांत हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब दो बजे महावत हाथी पर सवार होकर रिंग रोड से आईटीओ की ओर जा रहा था। राजघाट के पास पहुंचते ही हाथी अचानक उग्र हो गया। उसने सड़क किनारे लगी दीवार व रेलिंग तोड़ डाली।
विज्ञापन
इसके बाद हाथी राजघाट के मुख्य द्वार की ओर बढ़ा और वहां लगा साइन बोर्ड उखाड़ दिया। महावत ने जब उसे काबू करने की कोशिश की तो गजराज ने उसे भी गिरा दिया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और फायर विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारी उसे काबू करने में लग गए, लेकिन गजराज के गुस्से के आगे किसी की एक नहीं चली। पुलिस ने वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों को बुलाया।
उन्होंने बताया कि हथिनी से अलग होने पर हाथी उग्र हुआ है। इसके बाद हथिनी को मौके पर बुलाने का निर्णय लिया गया। उसे देखने के बाद ही गजराज का गुस्सा शांत हुआ। बाद में दोनों को साथ में वहां से रवाना किया गया।