{"_id":"3fdd2de67ed062d7918183a2edca0794","slug":"the-driver-called-the-police-car-collided-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की कार टकराई.... ड्राइवर ने पुलिस बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की कार टकराई.... ड्राइवर ने पुलिस बुलाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
बम्हैटा पुलिया के सामने रविवार दोपहर सपा नेता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में मंत्री राजेंद्र सिंह की कार में पीछे से कार सवार ने टक्कर मार दी। कार डगमगाते हुए डिवाइडर से घिसट गई।
विज्ञापन
कार में मंत्री की फैमिली सवार थी। ड्राइवर के हाथ पांव फूल गए। उसने फोन कर पुलिस बुला ली। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
राजेंद्र सिंह के ड्राइवर महेंद्र ने बताया कि बाद में कार सवार ने माफी मांगी तो मामला रफादफा कर दिया गया। लालकुआं चौकी प्रभारी का कहना है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
कार में ड्राइवर के अलावा मंत्री की फैमिली थी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। राजेंद्र सिंह सहारनपुर के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान उनका परिवार नोएडा से पिलखुवा जा रहा था।
विज्ञापन