फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The drama of the Republic crossings Rejeedents

क्रासिंग्स रिपब्लिक में रेजीडेंट्स का हंगामा

Mon, 23 Jun 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jun 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
The drama of the Republic crossings Rejeedents

क्रासिंग्स रिपब्लिक में एक सोसायटी में बिल्डर द्वारा सुविधाएं न मिलने पर रविवार को रेजीडेंट्स ने हंगामा किया। रेजीडेंट्स ने बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस में घुसकर काम रुकवा दिया।

विज्ञापन


हंगामे के बाद बिल्डर के प्रतिनिधि ने रेजीडेंट्स से वार्ता की और अगले सप्ताह मीटिंग करके समस्याआें का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

रेजीडेंट्स अतुल कुमार ने बताया कि यह मामला सोसायटी के ई टावर में रहने वाले रेजीडेंट्स का था। रेजीडेंट्स पहले एकत्र हुए और बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पहुंचकर काम रुकवाया।
विज्ञापन


रेजीडेंट्स का आरोप था कि बिल्डर ने जो वादा किया उसे अभी तक नहीं निभाया है। सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने, फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने, बाउंड्रीवाल पर फैंसिंग करने, सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने, इंटरकॉम की सुविधा देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस 25 मंजिला टावर में 100 से ज्यादा फैमिली रहती हैं। टावर में तीन लिफ्ट हैं, लेकिन उसमें से केवल एक ही चलती है। खेल के मैदान की जगह बिल्डर नया टावर खड़ा करने की प्लानिंग कर रहा है।


हंगामे की सूचना पर बिल्डर के प्रतिनिधि प्रताप सिंह ने रेजीडेंट्स के साथ बातचीत की। निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते मीटिंग होगी, जिसमें बिल्डर के साथ तमाम समस्याओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed