फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The double-decker flyover will boost speed, yet it won't offer significant relief from traffic jams.

Delhi NCR News: डबल डेकर फ्लाईओवर से मिलेगी रफ्तार फिर भी जाम से नहीं मिलेगी खास राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
नवंबर से शुरू होने की तैयारी, स्टेशन के आसपास अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन सबसे बड़ी चुनौती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गोकलपुरी से भजनपुरा के बीच बन रहा राजधानी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर नवंबर से जनता के लिए खोलने की तैयारी है। अक्तूबर अंत तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, फ्लाईओवर के शुरू होने के साथ एक नया सवाल भी है कि इससे यमुनापार के इस बड़े जाम प्वाइंट से पूरी तरह राहत मिलेगी या फिर जाम की समस्या केवल कुछ सौ मीटर आगे खिसक जाएगी।

दरअसल, फ्लाईओवर का अंतिम हिस्सा भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास उतरता है। यह इलाका पहले से ही भारी ट्रैफिक झेल रहा है। स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित होते हैं और सड़क किनारे अतिक्रमण भी है। ऐसे में फ्लाईओवर से तेजी से आने वाला ट्रैफिक सीधे इसी क्षेत्र में पहुंचेगा। अगर यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो वाहन फ्लाईओवर से उतरने के बाद फिर जाम में फंस सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में अधूरा काम नए ठेकेदार को सौंपा है। पहले ठेकेदार के काम छोड़ देने के कारण परियोजना लंबे समय से अटकी हुई थी। फ्लाईओवर के दोनों ओर करीब 20-20 मीटर के रैंप का निर्माण बाकी था, जिसके चलते लोगों को लगातार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा था।यह परियोजना तकनीकी रूप से भी खास है। इसमें एक ही ढांचे पर ऊपर मेट्रो ट्रैक और नीचे फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद गोकलपुरी, यमुना विहार, भजनपुरा और आसपास के क्षेत्रों के बीच यात्रा समय कम होने की उम्मीद है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं और पीक आवर्स में लंबा जाम आम बात है। फ्लाईओवर के अंतिम छोर पर यातायात का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करना उतना ही जरूरी है। इसके लिए ई-रिक्शा की पार्किंग और संचालन को व्यवस्थित करना, अतिक्रमण हटाना तथा मेट्रो स्टेशन के आसपास बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन लागू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed