फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Deputy Commissioner reviewed the cleanliness and pollution control measures in Shakarpur and Patparganj.

Delhi NCR News: उपायुक्त ने शाकरपुर और पटपरगंज में सफाई और प्रदूषण नियंत्रण उपायों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रदूषण पर लगाम कसने के उद्देश्य से पूर्वी जोन के उपायुक्त ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में चल रहे गहन सफाई अभियान (डीप क्लीनिंग) और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सुधार कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया।

दौरे की शुरुआत शाकरपुर इलाके से हुई,जहां उपायुक्त ने क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान और फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढलावों से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और एफसीटीसी पर किसी भी सूरत में गंदगी या बदबू का फैलाव न हो।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त पटपरगंज क्षेत्र में मदर डेरी स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पहुंचे। वहां उन्होंने बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे धूल रोधी (डस्ट सप्रेशन) उपायों और वॉटर स्प्रिंकलिंग (पानी के छिड़काव) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम का मुख्य ध्यान नियमित निगरानी और जमीनी स्तर पर नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन पर है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि पूरी जोन में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed