फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The death raised to laws and refused to let it move Creepy

ससुराल जाने से मना किया तो मौत पाने को उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबादनई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबादनई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
The death raised to laws and refused to let it move Creepy
demo pic - फोटो : Demo Pic

हौजखास इलाके में पत्नी और दो वर्षीय बेटी को जहर पिलाकर पति ने खुद भी जहर पी लिया। तीनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने पति के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। हौजखास थाना पुलिस पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद, यूपी निवासी विनीत (25) की चार वर्ष पहले खेलगांव, दिल्ली निवासी नीलम से शादी हुई थी। दोनों की दो वर्ष की एक बेटी है। घर में झगड़ा होने के कारण नीलम कुछ महीने पहले दिल्ली अपने मायके रहने आ गई थी। 28 जनवरी को विनीत, नीलम को लेने आया था। नीलम ने साथ जाने से मना कर दिया। इससे विनीत आगबबूला हो गया और उसने बेटी व पत्नी को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। दोनों को जहर पिलाने के बाद उसने खुद भी चाय में जहर पी लिया।
विज्ञापन



पीसीआर ने तीनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि विनीत यूपी से ही बोतल में जहर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। नशे में वह पत्नी के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। इस बात से दुखी होकर पत्नी मायके आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed