{"_id":"72c33c204680eb7d66281d5827bd320a","slug":"the-death-of-the-young-man-slip-from-farakka-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की फरक्का एक्सप्रेस से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की फरक्का एक्सप्रेस से कटकर मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 May 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से उतरते हुए पैर फिसलने से एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान 48 मिनट फरक्का एक्सप्रेस रुकी रही। बाद में उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 11:06 बजे हुआ। फरक्का एक्सप्रेस से उतरते समय पैर फिसलने से युवक ट्रेन के नीचे चला गया। उसके पैर पहियों के नीचे आकर कट गए।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली ने बताया कि ट्रेन रुकवाकर उसे निकाला गया, मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। ट्रेन को 11:54 बजे दिल्ली रवाना किया गया।
ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत
बड़का रेलवे हाल्ट पर एक किशोर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक मोहित (16) पुत्र धर्मपाल गांव बेहटा जनपद गाजियाबाद का रहने वाला था।
वह अपने तहेरे भाई प्रिंस के साथ रविवार को अपने परिवार में लड़की की शादी का कार्ड देने के लिए दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल गाड़ी में ननौता के लिए चला था।
विज्ञापन