{"_id":"58ba3ebc4f1c1b87598320e9","slug":"the-death-of-the-young-man-crushed-under-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : वन विभाग ने आधे में कटा छोड़ा पेड़, युवक पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : वन विभाग ने आधे में कटा छोड़ा पेड़, युवक पर गिरा, मौत
अमर उजाला,बल्लभगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : SELF
बल्लभगढ़। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला 15 दिन पहले गांव दयालपुर का है। जहां सड़क किनारे कर्मचारी पेड़ काट रहे थे। सुरक्षा प्रबंध पूरे न होने के कारण पेड़ अचानक एक युवक के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
गांव दयालपुर के रहने वाले सोबीर ने थाना सदर पुलिस में शिकायत की है कि 16 फरवरी को वन विभाग के कर्मचारी उनके घर के आगे पेड़ काट रहे थे। इस दौरान उनका बेटा आजाद(31 वर्ष) वहां से निकल रहा था। इस दौरान अचानक पेड़ आजाद के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 15 दिन बाद वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।