फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The death of the young man after injured in pubs fights.

पब में हुए झगड़े में घायल युवक की मौत, लोगों ने किया बवाल

Tue, 27 Oct 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Oct 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man after injured in pubs fights.

साऊथ दिल्ली के पॉश इलाके हौजखास लगभग एक सप्ताह पहले पब में हुए झगड़े का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, क्योंकि घायल युवक रुपेश की मौत हो गयी।

विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने आज सुबह मेहराली-गुडगाँव रोड को जाम कर दिया। हालांकि बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद लोग सड़क से हट गए। आरोप है की बीते 22 अक्टूबर को हुई झड़प में रूपेश बुरी तरह से जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


वह एम्स ट्रामा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। वहीं मुख्य अपराधी को गिरफ्तार ना करने के चलते पीडित के गुस्साए परिजनों और सैकड़ों साथियों ने मिलकर कल हौजखास स्थित डीसीपी ऑफिस का भी घंटो घेराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुस्साए लोगों की पुलिस से नोंकझोक भी हुई थी। बताया जा रहा है की इस मामले में पुलिस के पास सीसीटीवी भी है लेकिन अभी तक सारे आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा

The death of the young man after injured in pubs fights.

गौरतलब है कि गुस्साए परिजनों ने 24 तारीख को भी रिंग रोड पर प्रदर्शन कर घंटो जाम लगाया था। प्रदर्शन कर रहे जे.पी. लोहिया का कहना था की जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वे प्रदर्शन करते रहेंगे। उनकी पुलिस से यही गुहार कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

वहीं मृतक के चाचा बुद्धन सिंह तंवर का कहना था कि पुलिस का कह रही है, कोर्ट से ऑर्डर ले आईए.. वे गिरफ्तार कर लेंगे।
इस दौरान घंटो तक प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोंक-झोंक चली और गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ डीसीपी से ही बात करने पर अड़ गए।

काफी जद्दोजहद के बाद साऊथ जिले के डीसीपी प्रेमनाथ ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही और बिना किसी दबाव में काम करने का भी आश्वासन दिया।

पुलिस का कहना है कि पूरे झगड़े की सीसीटीवी फुटेज उनके पास है जिसकी बिनाह पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी सहित कुछ आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश के लिए कुछ टीमें बनाकर तफ्तीश का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed