फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The death of the innocent victims of the tractor, a case

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, केस दर्ज

Fri, 18 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 18 Mar 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
The death of the innocent victims of the tractor, a case
Accident

ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और शिकायत के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादबास निवासी हारुण ने बताया कि उसका नवासा रघुनाथ वाटिका कालोनी नौगावां निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र रफीक (10 वर्ष) गुरुवार को सडक किनारे पैदल जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सडक पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चे को गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जिसे देर शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed