फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The couple stole a neighbor's child

तीन साल में नहीं हुआ तो चुरा लिया बच्चा

Sat, 26 Jul 2014 04:17 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 04:17 AM IST
विज्ञापन
The couple stole a neighbor's child

नोएडा के हरौला में शादी के तीन साल बाद भी माता-पिता न बन सके दंपति ने पड़ोसी का सात महीने का बच्चा चुरा लिया। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नवजात को दिल्ली के टैगोर गार्डन से सकुशल बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण के आरोप में दंपति और दो अन्य लोगों को पकड़ लिया है। नाबालिग होने के कारण एक आरोपी को सुधार गृह भेज दिया गया।

आरोपी बृहस्पतिवार रात बच्चे को सेक्टर-35 बस अड्डे से आगरा के रास्ते मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ले जाने वाले थे।

बच्चा न होने से परेशान था दंपति

The couple stole a neighbor's child

एसपी सिटी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से हाथरस के सिकंदरामउ निवासी जगदीश फिलहाल पत्नी नीरज और दो बच्चों के साथ हरौला के हनुमान मार्केट में रह रहे हैं।

वह सेक्टर-10 स्थित एक गारमेंट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पड़ोस में ही टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) के पल्हेरा निवासी गजराज पत्नी रूबी के साथ रहता था।

गजराज अपने भाई राजेश के साथ नोएडा में राजमिस्त्री का काम करता है। गजराज और रूबी की तीन साल पहले शादी हुई थी। बच्चा न होने से दंपति परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाने के बहाने ले गया

The couple stole a neighbor's child

21 जुलाई की शाम करीब छह बजे रूबी का 12 वर्षीय नाबालिग देवर जगदीश की पत्नी नीरज से उसके बेटे सूरज को खिलाने के बहाने ले गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो पीड़ित परिवार गजराज के घर पहुंचा।

वहां आरोपी दंपति और उसके दोनों भाई गायब मिले। उनके मोबाइल भी बंद हो चुके थे। जगदीश ने 19 जुलाई की रात में सेक्टर-20 पुलिस थाने में गजराज, रूबी और उसके भाइयों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

रूबी ने मां बनने के लिए नीरज से पूछा था डॉक्टर

The couple stole a neighbor's child

नीरज ने बताया कि रूबी ने कई बार डॉक्टर से इलाज कराने की बात कही थी। इस पर नीरज ने उसको अट्टा में एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के लिए कहा था।

सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में डेढ़ साल पहले भी ओपीडी से एक महिला का बच्चा चोरी हो गया था। इस पर लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया था। सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज हुआ था।

दिल्ली के टैगोर गार्डन में रखा था सूरज को

The couple stole a neighbor's child

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार रात बच्चे को सेक्टर-35 स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे से रूबी, गजराज और उसके भाइयों को पकड़ लिया गया। आरोपी रात में बच्चे को रोडवेज बस से आगरा के रास्ते टीकमगढ़ ले जाने की फिराक में थे।

सीओ प्रथम नोएडा शिवराम यादव ने बताया कि आरोपियों ने 19 की रात से 24 जुलाई तक सात माह के सूरज को दिल्ली के टैगोर गार्डन में रिश्तेदार के यहां रखा था। पड़ोस के लोगों के पूछने पर रूबी ने रिश्तेदार का बेटा बताया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि शादी के तीन साल बाद भी वह मां नहीं बन पाई थी, इसलिए मां कहलाने के लिए वह सूरज को ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed