फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The corporation will become the playground of the empty lands

निगम की खाली जमीनों पर बनेंगे खेल के मैदान

Mon, 21 Jul 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Jul 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
The corporation will become the playground of the empty lands

नगर निगम खाली पड़ी जमीनों पर खेल मैदान बनाएगा। दो स्थानों को चिह्नित भी कर लिया है। जल्द ही निगम इन पर काम शुरू करेगा। डूंडाहेड़ा और नंदग्राम में जल्द ही खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने यह प्रस्ताव पास किया था। कार्यकारिणी ने निगम की जमीनों को कब्जामुक्त कराकर उन खेल मैदान और फार्म हाउस बनाने को कहा था। निगम ने हाल ही में नंदग्राम रेत मंडी के पीछे करीब 27 सौ वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई है।
विज्ञापन


निगम ने डूंडाहेड़ा क्षेत्र में भी करीब 5 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर खेल मैदान और पार्क विकसित करने की प्लानिंग की है। निगम के संपत्ति प्रभारी बीबी सिंह राठौर का कहना है कि संपत्ति विभाग ने जमीन खाली कराकर निर्माण विभाग को दे दी है। अब इसके विकास की जिम्मेदारी निर्माण या उद्यान विभाग पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

शांति नगर मोहल्ले में कुछ दबंग 52/2 खसरा नंबर की आड़ में खसरा नंबर 52/4 की सरकारी भूमि कब्जा रहे हैं। स्थानीय पार्षद नरेश जाटव ने नगर आयुक्त को इसकी शिकायत दी है।


आरोप है कि 52/4 निगम की भूमि है। इसमें कुछ हिस्से पर आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जबकि बाकी हिस्सा खाली है। खाली हिस्से पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed