फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the Corporation installed GPS in vehicles

हर मूवमेंट पर रहेगी नजर, निगम ने वाहनों में लगाए जीपीएस

Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
सार

निगम ने 90 वाहनों में लगाए जीपीएस सिस्टम

विज्ञापन
the Corporation installed GPS in vehicles
GPS - फोटो : amar ujala

विस्तार

निगम प्रशासन ने शहर में कूड़ा उठाने वाले जीपीएस प्रणाली से युक्त 90 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगमायुक्त सोनल गोयल ने सभागार से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम मुख्यालय में स्थापित होने वाले नियंत्रण कक्ष से नियंत्रित होने वाली निगम की इस योजना से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।

विज्ञापन


इन 90 वाहनों में डंपर, ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी, सुपर शकर मशीनें आदि शामिल हैं। निगम के जनसंपर्क अधिकारी रतनलाल रोहिला ने बताया कि भारत सरकार, शहरी विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय संचार निगम और नगर निगम के बीच एक एमओयू को लेकर करार हुआ है।
विज्ञापन


इसके तहत लागू की गई योजना के अनुसार एक वाहन पर प्रति माह 1500 रुपये का खर्च आएगा। फिलहाल 6 महीने के लिए निगम की ओर से भारतीय संचार निगम को 927450 रुपये का भुगतान किया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि जीपीएस प्रणाली से प्रत्येक वाहन की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वाहनों की कार्यक्षमता में सुधार होगा। ये वाहन इधर-उधर जाने की बजाए अपने तय रूट पर ही चलेंगे। उन्होंने बताया कि जीपीएस प्रणाली से वाहनों पर पूरी तरह से नियंत्रण होने के बाद डीजल का खर्चा भी निश्चित तौर से कम होगा और प्रत्येक वाहन चालक व सुपरवाइजरी स्टाप की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता राम प्रकाश, सुरेंद्र पुनिया, एसके अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम सिंह, सफाई सलाहकार लाल चन्द चौहान, वाहन सलाहकार दलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed