{"_id":"58b841704f1c1bc635830784","slug":"the-controversial-poster-was-in-jnu-terrorist-afzal-guru-are-with-hurriyat-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU में लगा ये विवादित पोस्टर, आतंकी अफजल गुरु के संग हैं हुर्रियत नेता मांग रहे कश्मीर की आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU में लगा ये विवादित पोस्टर, आतंकी अफजल गुरु के संग हैं हुर्रियत नेता मांग रहे कश्मीर की आजादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
dsu disputed poster
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में फिर से विवादित पोस्टर लग गया है। स्कूल ऑफ सोशल साइंस की बिल्डिंग में डीएसयू की ओर से लगे इस विवादित पोस्टर में आतंकी अफजल गुरु और हुर्रियत नेता के स्कैच कश्मीर की आजादी मांगते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विवादित पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कैंपस का माहौल गरम होने को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता कर दी है। जेएनयू में नौ फरवरी 2016 को देशविरोधी नारे का मामला अभी सुलझा नहीं था कि डीयू में अभिव्यक्ति की आजादी और राष्ट्रवाद विवाद का मामला गरमा गया है।
विज्ञापन
इसी बीच जेएनयू में अब डीएसयू की और से विवादित पोस्टर लग गया। डीएसयू नाम से डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन भी है। हालांकि अभी तक डीएसयू के किसी सदस्य ने पोस्टर पर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
इसी डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन में वर्ष 2015 (जेएनयू के करीब एक दर्जन छात्रों ने सामूहिक रूप से डीएसयू से इस्तीफा दे दिया था) तक उमर खालिद,अनिर्बन सदस्य हुआ करते थे, जिन पर कैंपस में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने का मामला दर्ज है।
कैंपस में लगे पोस्टर में कश्मीर की आजादी का नारा लगा हुआ है। पोस्टर में लिखा है फ्रीडम फॉर कश्मीर, फ्री पैलसटाइम, राइट टू सेल्फ डिटरमिनेशन, लॉंग लिव लिखा हुआ है। ड्राइंग के रूप में तैयार पोस्टर में आतंकी अफजल गुरु दिख रहा है। इसके साथ ही हुर्रियत के नेता भी हैं, जोकि आए दिन कश्मीर की आजादी की मांग करते दिखते हैं।