{"_id":"6584c48e458f976435018e14","slug":"the-contractor-along-with-the-public-works-officials-made-the-road-on-paper-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : ठेकेदार ने लोक निर्माण अधिकारियों के साथ मिलकर कागजों में बना दी सड़क, 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : ठेकेदार ने लोक निर्माण अधिकारियों के साथ मिलकर कागजों में बना दी सड़क, 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला
Fri, 22 Dec 2023 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:34 AM IST
सार
ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मिलकर कागज में सड़क बनवा दी। इससे 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क निर्माण परियोजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मिलकर कागज में सड़क बनवा दी। इससे 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत अन्य पर केस दर्ज िकया है।
विज्ञापन
यह मामला वेस्ट एन्क्लेव में आउटर रिंग रोड ब्रिटानिया चौक के पास सड़क संख्या 43 (गुरु हरिकिशन मार्ग) का है। एसीबी के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा के अनुसार, इस मामले में 19 मई 2017 को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेसर्स एमआईए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद इकबाल ने वेस्ट एन्क्लेव में आउटर रिंग रोड के ब्रिटानिया चौक से सड़क नंबर 43 (गुरु हरिकिशन मार्ग) को मजबूत करने के काम के लिए पीडब्ल्यूडी से ठेका प्राप्त किया। लेकिन काम कभी भी जमीन पर क्रियान्वित नहीं किया गया।
विज्ञापन
कागजों में सड़क बनी हुई दिखा दी गई। जांच में पता चला है कि सड़क निर्माण सामग्री जिस दर पर खरीदा जाना था, कागजों में उसे पसंद के अनुसार खरीदारी दिखा दिया गया। खरीदी गई सामग्रियों का कोई चालान उपलब्ध नहीं है, इससे पता चला कि कच्चे माल की खरीद कभी नहीं की गई और ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला किया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के मटेरियल एट साइट रजिस्टर, पीडब्ल्यूडी और ठेकेदारों से खरीदे गए अन्य दस्तावेजों में कई विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रस्ताव लाया गया।