{"_id":"5db9dc158ebc3e0144723084","slug":"the-contract-of-2300-teachers-of-the-corporation-will-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: निगम के 2300 शिक्षकों का अनुबंध आज होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: निगम के 2300 शिक्षकों का अनुबंध आज होगा समाप्त
Thu, 31 Oct 2019 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
mcd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगमों के प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत करीब 2300 प्राथमिक शिक्षकों का कार्यकाल आज (31 अक्तूबर) समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
इससे शिक्षकों में बेचैनी की स्थिति है, वहीं चुनावी माहौल को देखते हुए तीनों निगमों के नेताओं ने शिक्षकों को नौकरी बहाली के आश्वासन दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को शिक्षक भारी संख्या में निगम मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
प्रभावित शिक्षकों का कहना है कि उत्तरी नगर निगम में 891, पूर्वी में 1032 और दक्षिणी में लगभग 450 शिक्षक अनुबंध के आधार पर पढ़ा रहे हैं। इसे बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिविक सेंटर में दक्षिणी निगम की महापौर सुनीता कांगड़ा से मिला।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में प्राथमिक शिक्षक मनोज वत्स, रोशन, प्रीतम, सुधीर दहिया और अजीम अहमद थे। महापौर ने शिक्षकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि शिक्षकों की भर्ती जारी है। निगम के शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में बात की जा रही है।
दूसरी ओर, उत्तरी निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रितु गोयल ने भी शिक्षकों की मदद करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि जो शिक्षक 2001 और उसके बाद से कार्यरत हैं उन्हें हटाना ठीक नहीं होगा।
इस बारे में उत्तरी निगम शिक्षा विभाग में बातचीत जारी है। उधर, पूर्वी निगम के नेता सदन निर्मल जैन ने भी शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।