{"_id":"66fdab0a42178b385f0c4dc7","slug":"the-consignment-of-drugs-remained-kept-in-ghaziabad-and-hapur-for-a-long-time-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drugs Haul Delhi : गाजियाबाद और हापुड़ में कई दिन रखी रही मादक पदार्थ की खेप, महाराष्ट्र से पहुंची थी यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drugs Haul Delhi : गाजियाबाद और हापुड़ में कई दिन रखी रही मादक पदार्थ की खेप, महाराष्ट्र से पहुंची थी यूपी
Thu, 03 Oct 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:28 AM IST
सार
खेप महाराष्ट्र से सीधे यूपी पहुंची, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरोह मध्य-पूर्वी देशों में से किसी एक देश से संचालित हो रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में दिनभर जानकारी देने ने बचते रहे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिपालपुर क्षेत्र से बरामद मादक पदार्थ की खेप गाजियाबाद व हापुड़ में काफी दिनों तक रखी रही। ये महाराष्ट्र से सीधे यूपी पहुंची, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरोह मध्य-पूर्वी देशों में से किसी एक देश से संचालित हो रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में दिनभर जानकारी देने ने बचते रहे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मध्य-पूर्वी के किसी एक देश से मादक पदार्थ की खेप मुंबई के बंदरगाह पर पहुंची थी। यहां से सड़क मार्ग के जरिये काफी दिन पहले गाजियाबाद व हापुड़ में अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। एक हिस्सा राजस्थान में भी रखा गया था। इसके बाद महिपालपुर में तुषार के गोदाम तक इसे पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मादक पदार्थ की खेप एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंची थी। इसके लिए कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। यहां से इसे देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाई जानी थी। पंजाब में खेप की बड़ी मात्रा पहुंचाने की बात कही जा रही है। भारत में गिरोह सरगना तुषार मादक पदार्थ की तस्करी में कई सालों से लिप्त है। वह खुद भी दुबई आदि से खेप लाता था।
विज्ञापन
ये भी बताया जा रहा है कि वह काली कमाई का आधा हिस्सा लेता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के सदस्य एप के जरिये आपस में बात करते थे। ये ऐप के जरिये इंटरनेशनल नंबरों का भी ज्यादा इस्तेमाल करते थे। पुलिस इमिग्रेशन विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच से तुषार का डाटा खंगाल रही है कि उसने अब तक कितनी और किन देशों में यात्रा की है।