{"_id":"6a242e22c99ab69fa9058039","slug":"the-condition-of-one-injured-in-the-malviya-nagar-accident-is-still-critical-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-139757-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मालवीय नगर हादसे में घायल एक की हालत अभी भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मालवीय नगर हादसे में घायल एक की हालत अभी भी गंभीर
विज्ञापन
- अस्पताल में भर्ती मरीजों में 15 में से 13 विदेशी नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड में घायल लोगों का साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार 15 मरीज अभी भी भर्ती है। इसमें 14 मरीज आईसीयू और वार्ड में भर्ती है। जबकि एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है उसको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
भर्ती मरीजों में से 13 विदेशी नागरिक हैं। पांच मरीजों की हालत में सुधार होने पर शनिवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटा लिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों को चिकित्सा देखभाल, निरंतर निगरानी और विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना वाले दिन बुधवार को अस्पताल में 39 लोगों को लाया गया था। इसमें 18 मृत अवस्था में लाए गए थे।