फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The complaint by SI 'SP is forced to commit suicide'

‘एसीपी खुदकुशी के लिए मजबूर कर रहा है’

Fri, 20 Nov 2015 10:25 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
The complaint by SI 'SP is forced to commit suicide'

दिल्ली पुलिस महकमे में बृहस्पतिवार रात को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कंझावला थाने में तैनात एसआई ने 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उससे गाली-गलौच कर रहा है और खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


सीनियर पुलिस अधिकारियों ने जांच केआदेश दे दिए हैं। इस मामले में जब एसीपी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने इतना ही कहा कि हर कोई अपनी बात कहने केलिए स्वतंत्र है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई देवेंद्र कंझावला थाने में तैनात है। उसकी बेटी की तबीयत खराब है और उसने तीन दिन की छुट्टी मांगी थी। कंझावला थानाध्यक्ष ने उसकी छुट्टी स्वीकृत कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने कहा कि वह उसे नौकरी करना सिखाएगा

The complaint by SI 'SP is forced to commit suicide'

एसआई का आरोप है कि जब वह एसीपी, कंझावला विकास सिंह से छुट्टी मांगने गया तो एसीपी गाली-गलौच करने लगा। जब एसआई ने गाली देने से मना किया तो एसीपी ने उससे कहा कि वह उसे नौकरी करना सिखाएगा। वह उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर देगा।

इसके बाद एसीपी ने मालखाने से राइफल मंगाई और एसआई को राइफल लेकर दौड़ लगाने के लिए कहा। इसके बाद एसआई ने रात करीब सात बजे 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर दी।


मौके पर पीसीआर पहुंची थी। एसआई ने पीसीआर को सारे हालात बता दिए थे। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed