फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The company ran with half million.

डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर भाग गई कंपनी

Wed, 10 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
The company ran with half million.

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सोहना रोड स्थित लाल कोठी के पास बाजार से आधी कीमत पर घरेलू चीजें बेचने का झांसा देकर एक कंपनी लोगों के डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर भाग गई। मंगलवार की सुबह कुछ लोग कंपनी में सामान लेने के लिए गए तो दफ्तर बंद था।

विज्ञापन


इस पर लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। सेक्टर-55 पुलिस ने मौके पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दो माह पूर्व, सोहना रोड स्थित लाल कोठी के पास एक नई कंपनी मारुति होम नीड खुली थी। कंपनी ने लोगों को आधी कीमत पर घरेलू सामान उपलब्ध करवाने का झांसा दिया। कुछ जगह कंपनी ने सामान की डिलीवरी भी की। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि शुरू के दिनों में सामान बुक करवाने वाले लोगों को इस कंपनी ने कुछ ही दिनों में सामान दे दिया।
विज्ञापन


इससे स्थानीयलोगों का भरोसा उन पर हो गया। जल्द सामान मिलने का पता चलने पर कई लोगों ने विभिन्न चीजों के लिए कंपनी में पैसे जमा करवाए। प्रत्येक दिन कंपनी के पास दस लाख रुपये से ज्यादा जमा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लोगों की शिकायत के अनुसार कंपनी के पास प्रत्येक दिन लाखों रुपये जमा होने लगा था। सोमवार को लोग सामान लेने कंपनी पहुंचे तो वहां ताला लगा देख उनके होश उड़ गए। काफी इंतजार के बाद जब कार्यालय नहीं खुला तो लोगों ने जाम लगा दिया।


सेक्टर-55 थाना प्रभारी सेफुद्दीन ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी कुछ दक्षिण भारतीयों ने खोली थी। कुछ लोगों ने बैंक के माध्यम से भी कंपनी में पैसा जमा करवाया है। इस पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed