फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The commotion caused by delay passengers, crew members of the aircraft has declined

लेटलतीफी के कारण यात्रियों ने किया हंगामा, क्रू मेंबर ने विमान उड़ाने से किया मना

Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
The commotion caused by delay passengers, crew members of the aircraft has declined
विमान

विमान की लेटलतीफी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, एयर इंडिया के पायलट ने ड्यूटी पूरी होने की बात कहकर विमान उड़ाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


इससे बिफरे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसी तरह का वाक्या पिछले दिनों भी देखा गया था। एयर इंडिया के पायलट के समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचने के कारण विमान लेट हुआ था। 
विज्ञापन


जिसके कारण केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। उनके ट्वीट से हंगामा भी मचा था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान संख्या एआई-349 को वाया दिल्ली मुंबई जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पांच घंटे तक रूका रहा विमान

The commotion caused by delay passengers, crew members of the aircraft has declined
विमान - फोटो : Getty Images

शंघाई एयरपोर्ट पर उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण तीन घंटे की देरी से विमान बुधवार तड़के 5 बजे दिल्ली पहुंचा। कुछ समय बाद विमान को मुंबई के लिए रवाना होना था। 

लेकिन क्रू मेंबरों ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने का हवाला देकर आगे जाने से मना कर दिया। इस कारण से विमान एयरपोर्ट पर पांच घंटे तक रुका रहा।  बाद में क्रू मेंबर की व्यवस्था कर विमान को मुंबई के लिए रवाना किया गया। 

विमान में 156 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि क्रू मेंबरों का रवैया ठीक नहीं है। इससे एयर इंडिया की प्रतिष्ठा खराब होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed