फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The command is sent to Ajay Congress want Vijay Rath.

अजय को कमान सौंप विजय चाहती है कांग्रेस

Tue, 13 Jan 2015 11:51 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Jan 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
The command is sent to Ajay Congress want Vijay Rath.

नई दिल्ली से पूर्व सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय माकन को दिल्ली कंपेन कमेटी की कमान सौंपकर कांग्रेस विजय रथ पर सवार होना चाहती है। खुद माकन अब न सिर्फ कमान थामने को तैयार हैं बल्कि विधानसभा का चुनाव भी लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकल्प की बात जब-जब हुई तो अजय माकन का नाम हमेशा ऊपर रहा। टिकटों के बंटवाने में जिस सांसद की सबसे ज्यादा राय मानी जा रही है उनमें भी माकन पहले नंबर पर हैं। अब किसी भी समय कमेटी की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि राजधानी में सिख-पंजाबी मतदाता बड़ी संख्या में हैं। 1993 से 2013 तक लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों की संख्या 15-22 तक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जहां प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह(सिख) हैं तो कंपेन कमेटी की कमान  माकन (पंजाबी) को सौंपे जाने से कांग्रेस को इस वर्ग से मिलने वाले वोटों में इजाफा होगा।


यूं तो अजय पूर्व में राजौरी गार्डन से विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार सदर बाजार सीट से मैदान में उतर सकते हैं। बताते चलें कि सदर बाजार सीट से पूर्व विधायक राजेश जैन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वहीं सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed