{"_id":"68571a6316dec001480b0e05","slug":"the-color-of-the-historic-roshanara-club-will-change-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roshanara Club : ऐतिहासिक रोशनारा क्लब की बदलेगी रंगत, मिलेगा बेहतरीन आतिथ्य; डीडीए ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roshanara Club : ऐतिहासिक रोशनारा क्लब की बदलेगी रंगत, मिलेगा बेहतरीन आतिथ्य; डीडीए ने कसी कमर
Sun, 22 Jun 2025 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:48 AM IST
सार
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इसमें चार सितारा स्तर की खानपान और आतिथ्य सेवाएं देने की योजना बनाई है। यहां दिल्लीवासियों को शानदार अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
रोशनारा बाग होगा रंगीन लाइटों से रोशन.... file
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
ऐतिहासिक रोशनारा क्लब जल्द ही नए रंगरूप में नजर आएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इसमें चार सितारा स्तर की खानपान और आतिथ्य सेवाएं देने की योजना बनाई है। यहां दिल्लीवासियों को शानदार अनुभव मिलेगा। इसके लिए डीडीए ने कंपनियों से ई-टेंडर मांगे हैं। 30 जून तक टेंडर जमा होंगे।
विज्ञापन
शक्तिनगर स्थित रोशनारा क्लब 100 से ज्यादा साल तक लीज पर था। क्लब की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे निजात पाने के लिए वर्ष 2012-17 के बीच क्लब की लीज खत्म होने पर डीडीए ने इसे कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
अब डीडीए इसे शहर के नए हॉटस्पॉट के रूप में पहचान देने की तैयारी कर रहा है। इस क्लब में खानपान (एफएंडबी) सेवाओं और गेस्ट रूम्स के प्रबंधन के लिए अनुभवी कंपनियों से ई-टेंडर मांगे गए हैं, जिन्हें मासिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर काम दिया जाएगा। हर माह के लिए 8,24,977 रुपये रिजर्व प्राइस तय है। इसका अनुबंध 3 साल का होगा, जिसे बेहतर काम के जरिये 9 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
यहीं हुई बीसीसीआई की स्थापना
शाहजहां ने बेटी रोशनआरा बेगम के नाम पर 57 एकड़ में बाग तैयार करवाया था। बाद में ब्रिटिश काल के दौरान 1922 में इसी बाग के अंदर 23.25 एकड़ में रोशनारा क्लब बनाया गया। यहीं 1928 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की स्थापना की गई। 1931 में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच यहीं खेला गया था, इसलिए ये स्थान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है।
दिग्गज क्रिकेटरों ने यहां मैच खेले
क्लब में मंसूर अली खान पटौदी, बिशन सिंह बेदी, मोहिंदर अमरनाथ, कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने क्रिकेट मैच खेले। यहां पर कई महत्वपूर्ण रणजी मैच हुए। मौजूदा समय में यहां पे एंड प्ले के आधार पर लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, क्रिकेट और मिनी फुटबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध है। यह योजना रोशनारा क्लब को दिल्ली के लोगों के लिए फिर से एक शानदार डेस्टिनेशन बनाएगी, जहां वे बेहतरीन खानपान और आतिथ्य का लुत्फ उठा सकेंगे।