{"_id":"b8f91051a7ad7eee0bbbc2e90ae94b93","slug":"the-collision-killed-crane-corporation-employee-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की टक्कर से निगम कर्मचारी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की टक्कर से निगम कर्मचारी की मौत, हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार नगर निगम के सफाई कर्मी की मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस का कहना है कि निगम कर्मी ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास शव को घसीटने के निशान देख निगम के सफाईकर्मियों ने हंगामा किया।
मृतक के रिश्तेदार जटवाड़ा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि निगम कर्मी मनोज (45) वजीराबाद, दिल्ली के रहने वाले थे। बुधवार दोपहर मोरटा गए थे, इस दौरान क्रेन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने क्रेन चालक को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। बिजेंद्र ने बताया कि मनोज उनके जीजा थे, उनके सात बच्चे हैं।
रोजाना वजीराबाद से अप-डाउन करते थे। हादसे की सूचना के बाद सफाईकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे।
मोर्चरी के बाहर शव घसीटने के निशान और खून देखकर सफाई कर्मियों ने अंदेशा जताया है कि मनोज के शव को पुलिसकर्मी घसीटते हुए मोर्चरी ले गए होंगे।
परिजनों और सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया।