{"_id":"762cf5068b0d88c2347707e843defa25","slug":"the-city-s-new-guidelines-in-april-no-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक अप्रैल से शहर में नो एंट्री की नई गाइडलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से शहर में नो एंट्री की नई गाइडलाइंस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री में प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री शहर में जाम और हादसों का सबब बन रही है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नो एंट्री की गाइड लाइंस जारी की है।
विज्ञापन
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से 31 अक्तूबर तक के लिए रूट के हिसाब से नो एंट्री का समय परिवर्तित किया गया है।
सुबह छह बजे से नो एंट्री
यात्री वाहनों को छोड़कर भारी व्यवसायिक वाहनों (छह पहिया वाहन या उससे ज्यादा) का आवागमन एक अप्रैल से 31 अक्तूबर तक सुबह छह से 11 बजे तक और शाम को पांच से 10 बजे तक रहेगा। इन रूटों पर रहेगी नो एंट्री-
विज्ञापन
एएलटी चौराहे से सिहानी गेट घूकना मोड़, मेरठ तिराहा, मोहननगर होते हुए यूपी गेट।
हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर से मोहननगर चौराहे तक।
ज्ञानी बार्डर मोहननगर चौराहे तक।
महाराजपुर बार्डर से डाबर तिराहा तक।
इंदिरापुरम रेड लाइट से इंदिरापुरम क्षेत्र की ओर।
सीआईएसएफ तिराहे से इंदिरापुरम कनावनी होते हुए वसुंधरा चौराहे तक।
संतोष मेडिकल कट से गाजियाबाद शहर की ओर।
विजयनगगर तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर।
सुबह सात से रात नौ बजे तक नो एंट्री
साजन मोड़ से चौधरी मोड़, घंटाघर होते हुए मेरठ तिराहा।
नेहरूनगर फ्लाईओवर से होलीचाइल्ड चौराहे से कालकागढ़ी की ओर।
घूकना मोड़ से पुराना बस अड्डे की ओर।
कस्बा लोनी से पुलिस चौकी पुस्ता से लोनी की ओर।
यह प्रतिबंध रेलवे स्टेशन से चौधरी मोड़ होते हुए साजन मोड़ की ओर सीमेंट की गाड़ियों पर प्रतिदिन दस बजे से एक बजे तक और रविवार को 10 बजे से तीन बजे तक प्रभावी नहीं रहेगा।
विज्ञापन